दिन को दिन रात को मैं रात न लिखने पाऊँ (राजेश रेड्डी)

दिन को दिन रात को मैं रात न लिखने पाऊँ
उनकी कोशिश है कि हालात न लिखने पाऊँ

हिंदू को हिंदू मुसलमान को लिक्खूँ मुस्लिम
कभी इन दोनों को इक साथ न लिखने पाऊँ

बस क़लमबंद किए जाऊँ मैं उनकी हर बात
दिल से जो उठती है वो बात न लिखने पाऊँ

सोच तो लेता हूँ क्या लिखना है, पर लिखते समय
काँपते क्यों है मेरे हाथ, न लिखने पाऊँ

जीत पर उनकी लगा दूँ मैं क़सीदों की झडी
मात को उनकी मगर मात न लिखने पाऊँ

                                                      - राजेश रेड्डी

Comments

Popular posts from this blog

नि:स्वार्थ प्रेम की परिभाषा (जोगिन्दर तिवारी)

દ્રૌપદી વસ્ત્રાહરણ અંગે કૃષ્ણ-અર્જુન સંવાદ

શાસ્ત્રીય સંગીતના રાગો વિશે સપાટી પરનાં અવલોકનો